सोमवार, 1 जुलाई 2024

ममता बनर्जी के बंगाल में मुस्लिम राष्ट्र

बंगाल में एक महिला को १५ दिन पहले कोड़ों से पीटा गया. इस पिटाई का सरगना ममता बनर्जी के दल तृण मूल कांग्रेस का विधायक तजमुल हक़ था.




जब यह बात सामने आई और उससे इस विषय में पूछा गया तो विधायक ने कहा कि वह महिला चरित्रहीन दुष्ट जानवर थी. इसलिए उसकी पिटाई की गई. क्योंकि, मुस्लिम राष्ट में यह संभव नहीं.





ध्यान रहे कि पाकिस्तान बनाने के लिए पहली बड़ी आहट अविभाजित बंगाल के नोआखाली से १९४६ में आई थी. उस समय ५००० हिन्दुओं को मार डाला गया था. महिलाओं के साथ बलात्कार हुआ था. हजारों हिन्दुओं को जबरन मुस्लमान बनाया गया था.




नोट - देख लेना कि बीजेपी इस मामले को लोकसभा या राज्यसभा में बिलकुल नहीं उठायेगी.

शुक्रवार, 31 मई 2024

अल्पना

आज भी तुम

जब मुस्कराती हो 

लजाती सकुचाती हो 

रक्ताभ अपना मुख

नीचे झुकाती हो

तुम्हारे कपोलो की लालिमा

मेरे हृदय मे अंकित कर देती है 

प्रेम की अल्पना। 

शनिवार, 25 मई 2024

हाइकु चार

 साधु जा रहे

बह रही वायु भी

गति निर्बाध।

2
रोता बालक
बादल घिर आये
जल ही जल।

3
सब ने कहा
बेलगाम था घोड़ा
रुकता कैसे!

4
नंगा भिखारी
वृक्ष बिना पहाड़
कब ढकेंगे!

शुक्रवार, 24 मई 2024

अंततः

पक्षी ने अनुभव किया 

उसका अंत निकट है 

पंख शिथिल हो रहे हैं 

अधिक साथ नहीं दे पा रहे 

तो क्या विश्राम कर लूं ? 

अंतिम विश्राम!

फिर सोचा 

जब विश्राम ही करना है तो 

एक ऊँची उड़ान भर लूँ 

कदा चित नई ऊंचाई छू लूं 

अनंत तक 

अंत तक 

उड़ चला 

ऊँचा 

ऊँचा 

और अधिक ऊँचा 

अनंत की ओर 

अंततः। 


बुधवार, 1 नवंबर 2023

नाम

क्या तुम  मुझे जानते हो !

 

नहीं बिलकुल नहीं

 

तुम मुझे नहीं जानते

 

तुम मेरा नाम जानते हो बस !

 

 

 

२-

 

नाम क्या है ?

 

उसने जग में बड़ा नाम किया

 

उसने नाम बदनाम कर दिया

 

पर यहाँ नाम था

 

तुम्हारा दिया हुआ

 

वास्तव में यह नाम नहीं था.

 

 

 

३-

 

रावण कौन था ?

 

इस प्रश्न के भिन्न उत्तर मिलेंगे

 

रावण प्रकांड पंडित था

 

रावण दुष्कर्मी था

 

राक्षस था

 

असल में वह क्या था

 

उसका नाम कोई नहीं जानता !

 

 

 

४-

 

नाम क्या है ?

 

नाम अपने आप में अर्थ है

 

कर्मों का

 

जो आप कर जाते है। 

 

 

 

 

 

५-

 

नयनसुख अँधा है

 

दरिद्र नारायण सेठ है

 

नेता वाचाल है

 

बहरा श्रोता है

 

लखपत की एक पत्नी है

 

नाम में क्या रखा है ?

शुक्रवार, 22 सितंबर 2023

विषय

हास्य का अंत है 

इति'हास 

यानि अतीत का रोनाधोना. 

२ 

गणित 

अंकों का जोड़-घटाना-गुणा-भाग 

ठीक रिश्तों की तरह 

जहाँ अंततः 

रिश्तेदार भाग जाते है। 


गुरुवार, 21 सितंबर 2023

कौन सी धूप हो!



एक धूप होती है 

जमीन से उठ कर 

चढ़ती जाती है 

राहगीर के सर तक 

ग्रीष्म मे यह धूप 

व्याकुल कर देने वाला ताप देती है

फिर धराशायी हो जाती है 

शरद ऋतु में धूप 

नर्म ताप देती है 

राहत देने वाला 

यह धूप भी 

धराशायी हो जाती है 

पर यात्री को 

प्रतिक्षा रहती है 

शरद की धूप की। 

तुम  क्या हो ?

अकबर के सामने अनारकली का अपहरण, द्वारा सलीम !

जलील सुब्हानी अकबर ने हठ न छोड़ा।  सलीम से मोहब्बत करने के अपराध में, अनारकली को फिर पकड़ मंगवाया। उसे सलीम से मोहब्बत करने के अपराध और जलील स...