रविवार, 19 अप्रैल 2015

चार क्षणिकाएँ

आसमान
हवा
पानी
और ज़मीन
सब मेरे
फिर भी 
मैं भिखारी
फिर कैसा दाता !
२.
ऎसी घमासान
तू तू मैं मैं
कोई समूह नहीं
सिर्फ मैं
कहीं नहीं 'आप' !

३.
दिन
निकलता है
अँधेरे की गोद से
या अँधेरे को
उगलता है?
४.
बच्चा रोता नहीं
बहल जाता है
झुनझुने से
रोते बड़े हैं
बहलते नहीं
झुनझुने से।








माँ का दूध, बच्चे की प्यास !

  बच्चा रो रहा था  भूख से,  प्यास से नहीं।   बोला- माँ भूख लगी है,  कुछ खिला।  घर में कुछ  नहीं था  आज तो रोजी भी नहीं मिली थी,   रोटी कहाँ ...