बुधवार, 13 मई 2020

काले अक्षर

किताबें हमें
कुछ सिखा नहीं पाती
क्योंकि,
सफ़ेद पन्नों पर
काली स्याही से लिखे अक्षर
हम सिर्फ पढ़ते हैं
कुछ सीखते नहीं
क्योंकि हमारे लिये
भैंस बराबर हैं
काले अक्षर। 

माँ का दूध, बच्चे की प्यास !

  बच्चा रो रहा था  भूख से,  प्यास से नहीं।   बोला- माँ भूख लगी है,  कुछ खिला।  घर में कुछ  नहीं था  आज तो रोजी भी नहीं मिली थी,   रोटी कहाँ ...