रविवार, 2 सितंबर 2012

नाक

कोई
क्यों नहीं समझ पाता
अपने सबसे नजदीक को ?
क्या हम
आँख से सबसे निकट नाक
कभी ठीक से देख पाते हैं?
जब तक कोई
आईना पास न हो।
 

गिरगिट

जिन लोगों के पास
होती है
लंबी जीभ
उनके पास
आँखें नहीं होती
कान नहीं होते
यहाँ तक कि
नाक भी नहीं होती।
ऐसे लोग
कुछ सोचना समझना नहीं चाहते
वह सोचते हैं
कि उनकी लंबी जीभ
पर्याप्त है
पेट भरने के लिए।
ऐसे लोग
गिरगिट की तरह होते है
मौका परस्त
और रंग बदलने वाले
लेकिन
ऐसे लोग नहीं जानते
कि
गिरगिट पर
कोई विश्वास नहीं करता
उसे निकृष्ट दृष्टि से देखा जाता है।
भई,
गिरगिट
धोखेबाज, भयभीत
सीधी खड़ी नहीं हो सकती
रेंगती रहती है
आजीवन।

Alien Alans and Shepherd Children!

 The tiny alien was wandering aimlessly in the darkness of the night. He couldn't understand anything. He was wondering, "Where did...