शनिवार, 18 अप्रैल 2020

शोक

तुम मत करना शोक ।
दुख किस बात का ! 
संताप किस बात का ! 
कौन मरा था तुम्हारा ? 
अख़बार की खबर था वह
कैमरे कि क्लिक का कमाल फोटो था वह 
ख़ून की छोटी नदी के बीच
फैला पड़ा था वह ।
कौन था तुम्हारा? कोई नहीं। 
काले अक्षरों से लिखा गया समाचार 
निरपेक्ष कैप्शन के ऊपर तना रंगीन फोटो सा वह।
तुम्हें किस बात का दुख ! संताप कैसा! 
तब शोक क्यों करना?

माँ का दूध, बच्चे की प्यास !

  बच्चा रो रहा था  भूख से,  प्यास से नहीं।   बोला- माँ भूख लगी है,  कुछ खिला।  घर में कुछ  नहीं था  आज तो रोजी भी नहीं मिली थी,   रोटी कहाँ ...