रविवार, 28 सितंबर 2014

लड़की डरती है

बोल्ड लड़की
घर से निकलती है
तन कर चलती
बिना सर झुकाये
फिर भी डरती है
कनखियों से देखती है
घूरती/ लेखा-जोखा रखती
निगाहें
जिनको शिकायत है
उसके घर से निकलने
तन कर चलने से
वह जानती है
उसकी मुसीबत में
साथ नहीं देंगी
यह निरीक्षण करती निगाहें
क्योंकि,
उन्हें अच्छा लगेगा
लड़की का छेड़ा जाना
क्योंकि,
वह घर से निकलती है
और तन कर चलती है
लड़की डरती है।

शनिवार, 13 सितंबर 2014

रास्ते : अलग अलग


अलग अलग रास्ते भी
एक हो जाते हैं
जब
अपने मुहाने पर
बंद पाये जाते हैं.
२-
रास्तों को
नहीं बाँट सकते
चलने का तरीका
गलत हो सकता है .
३-
वह गिरे
मैंने सम्हाला
मैं लड़खड़ाया
दोनों गिरे
लोग हँसे
कि
दोनों अनाड़ी .
४-
मंज़िल आसान लगती
अगर
रास्तों पर
कांटे न होते .
५-
जूता पहन कर
कांटे नहीं चुभे
पर
जूतों ने
पैर काट लिया.

Alien Alans and Shepherd Children!

 The tiny alien was wandering aimlessly in the darkness of the night. He couldn't understand anything. He was wondering, "Where did...