गुरुवार, 5 सितंबर 2019

शिक्षक दिवस


आओ,
खेलते हैं टीचर टीचर
शिक्षक दिवस है !
तुम मुझे पढ़ाओ
मैं तुम्हे पढ़ाऊँ
तुम समझो
मैं तुम्हे समझा पाऊं
यह जानते हुए
कि मेरी विद्या तुम्हे
तुम्हारी विद्या मुझे
समझ में नही आएगी।
फिर भी खेलते हैं
टीचर टीचर
आज शिक्षक दिवस है !

माँ का दूध, बच्चे की प्यास !

  बच्चा रो रहा था  भूख से,  प्यास से नहीं।   बोला- माँ भूख लगी है,  कुछ खिला।  घर में कुछ  नहीं था  आज तो रोजी भी नहीं मिली थी,   रोटी कहाँ ...