सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

अक्टूबर, 2022 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

चिट्ठी

अब चिट्टी नहीं आती  मैं किसी को नहीं लिखता  कोई मुझे पोस्टकार्ड नहीं भेजता  अंतर्देशीय का प्रश्न नहीं  लिफ़ाफ़े! जन्मदिन और वैवाहिक शुभकामनाओं तक  मैं कंप्युटर गाय हूँ  मेल भेजता हूँ  उत्तर मिल जाता है  कुछ मिनट या घण्टों में  पर ऐसे छूट जाते है  जो कंप्युटर गायज नहीं  क्योंकि मैं पत्र नहीं लिखता  मैं कंप्युटर गाय हूँ. 

महानगर

अभी यह महानगर सोया है  जागेगा  भागेगा  जीवन जीने को होड़  इसे दौड़ाएगी यह क्लांत नहीं होगा  अशांत नहीं होगा  रुकेगा नहीं  ठोकर खा कर भी  क्योंकि वह जानता है  एक दिन  जीवन देगा ठोकर  घायल होगा जीव  पर यह महानगर  रुकेगा नहीं,  थकेगा  इसी का नाम जीवन  महानगर अभी सोया है,  बस!