शनिवार, 8 अक्टूबर 2022

चिट्ठी

अब चिट्टी नहीं आती 

मैं किसी को नहीं लिखता 

कोई मुझे पोस्टकार्ड नहीं भेजता 

अंतर्देशीय का प्रश्न नहीं 

लिफ़ाफ़े!

जन्मदिन और वैवाहिक शुभकामनाओं तक 

मैं कंप्युटर गाय हूँ 

मेल भेजता हूँ 

उत्तर मिल जाता है 

कुछ मिनट या घण्टों में 

पर ऐसे छूट जाते है 

जो कंप्युटर गायज नहीं 

क्योंकि मैं पत्र नहीं लिखता 

मैं कंप्युटर गाय हूँ. 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

'युवा पौंधा' !

एक  बीज  पहले बोया गया  अंकुरित हुआ, पौंधा बना  कई साल बाद  एक पूरा पेड़  लहलहाता, हरा भरा  घमंड से भरपूर  फल रहे फलों को फेंक देता  कह कर - ...