बुधवार, 21 मई 2025

....रोया न था !



आसमान घिरने लगा

 

बदल एकत्र होने लगे

 

मिल कर साथ घने होते चले गए

 

नीचे होते गए...और नीचे

 

आसमान से दूर

 

गिरते चले गए

 

यकायक पृथ्वी से कुछ दूर

 

बरसने लगे

 

आसमान साफ होने लगा

 

आसमान सोचने लगा

 

मुझसे दूर जा कर

 

बदल क्यों रोने लगे ?

 

वह समझ न सका !

 

वह  कभी रोया न था !

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

प्रकृति में नकारात्मकता !

जब आकाश से वर्षा हुई इसे आकाश का रुदन बताया  जब मेघों की गर्जना हुई  इसे मेघों का क्रुद्ध गर्जन बताया  जब सूर्य देव तीव्र ताप से चमके   इसे ...