सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

नवंबर, 2023 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

नाम

क्या तुम   मुझे जानते हो !   नहीं बिलकुल नहीं   तुम मुझे नहीं जानते   तुम मेरा नाम जानते हो बस !       २-   नाम क्या है ?   उसने जग में बड़ा नाम किया   उसने नाम बदनाम कर दिया   पर यहाँ नाम था   तुम्हारा दिया हुआ   वास्तव में यह नाम नहीं था.       ३-   रावण कौन था ?   इस प्रश्न के भिन्न उत्तर मिलेंगे   रावण प्रकांड पंडित था   रावण दुष्कर्मी था   राक्षस था   असल में वह क्या था   उसका नाम कोई नहीं जानता !       ४-   नाम क्या है ?   नाम अपने आप में अर्थ है   कर्मों का   जो आप कर जाते है।             ५-   नयनसुख अँधा है   दरिद्र नारायण सेठ है   नेता वाचाल है   बहरा श्रोता है   लखपत की एक पत्नी है   नाम में क्या रखा है ?