बुधवार, 29 अगस्त 2012

दर्द का रिश्ता

दो सखियों या बहनों
या फिर माँ बेटी जैसा
आँखों का
आंसुओं से रिश्ता
एक महसूस करती
दूसरी छलक पड़ती
एक रोती
दूसरी बह निकलती
क्योंकि
बहनों-सखियों जैसा
माँ बेटी का यह रिश्ता है
दर्द का
जब  बढ़ जाता है
दर्द
हद से ज़्यादा
तब
बिलखने लगती हैं आंखे
निकलने लगते हैं आँसू


 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Alien Alans and Shepherd Children!

 The tiny alien was wandering aimlessly in the darkness of the night. He couldn't understand anything. He was wondering, "Where did...