बुधवार, 1 नवंबर 2023

नाम

क्या तुम  मुझे जानते हो !

 

नहीं बिलकुल नहीं

 

तुम मुझे नहीं जानते

 

तुम मेरा नाम जानते हो बस !

 

 

 

२-

 

नाम क्या है ?

 

उसने जग में बड़ा नाम किया

 

उसने नाम बदनाम कर दिया

 

पर यहाँ नाम था

 

तुम्हारा दिया हुआ

 

वास्तव में यह नाम नहीं था.

 

 

 

३-

 

रावण कौन था ?

 

इस प्रश्न के भिन्न उत्तर मिलेंगे

 

रावण प्रकांड पंडित था

 

रावण दुष्कर्मी था

 

राक्षस था

 

असल में वह क्या था

 

उसका नाम कोई नहीं जानता !

 

 

 

४-

 

नाम क्या है ?

 

नाम अपने आप में अर्थ है

 

कर्मों का

 

जो आप कर जाते है। 

 

 

 

 

 

५-

 

नयनसुख अँधा है

 

दरिद्र नारायण सेठ है

 

नेता वाचाल है

 

बहरा श्रोता है

 

लखपत की एक पत्नी है

 

नाम में क्या रखा है ?