मंगलवार, 11 अक्तूबर 2022

वह लोग

बरसों पहले मिले

कुछ लोग 

अचानक खबर आती है 

नहीं रहे वह लोग 

तब ऐसा क्यों लगता है 

कल ही तो मिले थे 

वह लोग !

शनिवार, 8 अक्तूबर 2022

चिट्ठी

अब चिट्टी नहीं आती 

मैं किसी को नहीं लिखता 

कोई मुझे पोस्टकार्ड नहीं भेजता 

अंतर्देशीय का प्रश्न नहीं 

लिफ़ाफ़े!

जन्मदिन और वैवाहिक शुभकामनाओं तक 

मैं कंप्युटर गाय हूँ 

मेल भेजता हूँ 

उत्तर मिल जाता है 

कुछ मिनट या घण्टों में 

पर ऐसे छूट जाते है 

जो कंप्युटर गायज नहीं 

क्योंकि मैं पत्र नहीं लिखता 

मैं कंप्युटर गाय हूँ. 

महानगर


अभी यह महानगर सोया है 

जागेगा 

भागेगा 

जीवन जीने को होड़ 

इसे दौड़ाएगी

यह क्लांत नहीं होगा 

अशांत नहीं होगा 

रुकेगा नहीं 

ठोकर खा कर भी 

क्योंकि वह जानता है 

एक दिन 

जीवन देगा ठोकर 

घायल होगा जीव 

पर यह महानगर 

रुकेगा नहीं,  थकेगा 

इसी का नाम जीवन 

महानगर अभी सोया है,  बस!